बीघा जमीन के लिए पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या, जानिए पूरा मामला..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जमीन के मामले में हत्या हो गया। यहां 17.5 बीघा जमीन के लिए पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर इसी मामले में पंचायत बुलाई गई थी। यह विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बात नहीं बन पाई और दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। जिससे पूर्व सरपंच के बेटे की मौत हो गई है।
बता दें कि ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित गोकुलपुरा गांव में हुकुम सिंह यादव और उनके भाई पंचम सिंह यादव की पुश्तैनी जमीन है। इसे लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना के बाद गांव में खामोशी है। गुरुवार दोपहर पुलिस पहरे में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विवाद बड़ने से ताबड़तोड़ फायरिंग
बुधवार को चौपाल में मौजूद रिश्तेदार आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था, लेकिन पंचम सिंह की पत्नी कमला और उनके बेटे रामबरन उर्फ रामू, रणवीर और दिनेश पिस्टल, माउजर और बंदूक लेकर पहुंच गए। बात बढ़ी तो चाचा हुकुम सिंह, शिवचरण, बालमुकुंद और पुरुषोत्तम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दूसरी ओर से भी जवाबी फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में पूर्व सरपंच शिवचरण सिंह यादव, उनका बेटा पुरुषोत्तम सिंह यादव, धीरज यादव और बालमुकुंद सिंह यादव घायल हो गए। कमला का बेटा रामबरन और दिनेश यादव भी घायल हैं।





