Murder in Kondagaon : बेटे-बहू के झगड़े के कूदा पिता, शराबी बेटे ने कर दी हत्या

Murder in Kondagaon (कोण्डागांव) : जिले में एक शराबी बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। बुजुर्ग समझाइश देने पहुंचा तो बेटे ने उस पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मामला बेनूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कराठी आलवाड़ के रहने वाले मंगूराम नेताम (35) और उसकी पत्नी जयंती मरकाम का घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा था।

युवक अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। विवाद बढ़ता देख युवक के पिता जिसके बाद घर में मौजूद युवक के पिता पसऊराम मरकाम इनके पास पहुंचे। बेटे को बहू से झगड़ा करने के लिए मना किया। समझाइश दी। लेकिन बेटा नहीं माना। उसने अपने पिता के साथ ही झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने घर पर रखे डंडे से पीटा की बेदम पिटाई करनी शुरू कर दी। बुजुर्ग के सिर में डंडे से इतना मारा की उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शोरगुल की आवाज सुनकर आस-पास घर के भी लोग मौके पर पहुंचे। वहीं युवक की पत्नी जयंती ने बेनूर पुलिस थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई