MURDER: सड़क में विवाद, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र में आरोपी पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह के मुताबिक, पुलिस को शनिवार शाम करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि कमल विहार इलाके में एक महिला की हत्या हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि पति गजेंद्र यादव ने अपनी पत्नी हेमलता यादव  के सिर पर सीमेंट भरी बाल्टी मारकर फोड़ दिया। जिससे उसकी जान चली गई। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद के बाद घटना होने की जानकारी मिली है  आरोपी की तलाश में रायपुर के अलावा महासमुंद में भी पुलिस ने दबिश दी है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button