Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

हत्याकांड का खुलासा, लड़की के चक्कर में की दोस्त की हत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को महज 48 घंटों में ही सुलझा लिया है। पत्थलगांव के भाथूडांड इलाके में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव का है, जहां 4 अप्रैल को भाथूडांड के एक खेत में 20 वर्षीय सुधन दास का शव मिला था। शुरुआती जांच में यह एक अंधा कत्ल लग रहा था, लेकिन जशपुर पुलिस ने सायबर सेल की मदद से इस मामले को तेजी से सुलझाया। मृतक सुधन दास की गला दबाकर हत्या की गई थी और इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का दोस्त जयशंभु दास महंत ही है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और ईर्ष्या से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जयशंभु दास और मृतक सुधन दास दोनों रायगढ़ जिले के कापू थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रनपुर, नवापारा के रहने वाले थे। आपको बता दें कि 3 अप्रैल की रात को मृतक सुधन दास, जयशंभु और उसकी गर्लफ्रेंड मोटरसाइकिल से पत्थलगांव पहुंचे थे। वहां मृतक सुधन ने जयशंभु की गर्लफ्रेंड के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि, जयशंभु ने गुस्से में सुधन दास का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि सुधन ने खुद फांसी लगा ली थी। लेकिन पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ और गवाहों के बयानों से सच सामने आ गया। घटना में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल को भी जंगल से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से जांच की और सायबर सेल की सहायता से 48 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई