नगर निगम : महापौर ने गंगाजल छिड़ककर किया पदभार ग्रहण, बधाइयां देने लगा लोगों का ताता।

बिलासपुर:
नगर निगम में महापौर पूजा विधानी ने आज शपथ लेने के बाद नगर निगम विकास भवन पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व सभापति अशोक विधानी, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

महापौर पूजा विधानी ने महापौर कक्ष में प्रवेश करने से पहले गंगाजल छिड़ककर कक्ष का शुद्धिकरण किया और फिर पदभार ग्रहण करते हुए शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान शहर भर से लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे और उन्होंने महापौर से मुलाकात की। पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक भी आयोजित की। इस बैठक में महापौर ने सभी का परिचय प्राप्त किया और नगर निगम में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि वे नगर निगम को और बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी और शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…