Municipal Corporation Elections: महेत राम सिंगरौल को विजय नगर वार्ड 56 में मिल रहा जोरदार जनसमर्थन, शिल्पी तिवारी कर रही समर्थन में जनसम्पर्क

बिलासपुर। Municipal Corporation Elections: नगर निगम के विजय नगर वार्ड 56 में इस बार चुनावी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी से पार्षद प्रत्याशी महेत राम सिंगरौल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वे एक मिलनसार, कर्मठ और जुझारू नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर वार्ड को विकास की नई दिशा देना है। उनके समर्थन में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी खुद मैदान में उतर चुकी हैं और घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं…….

महेत राम सिंगरौल लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं। वे जल निकासी, सड़क सुधार, स्वच्छता, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का संकल्प ले चुके हैं। उनके समर्थन में निकली महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी का कहना है कि महेत राम को वार्ड में भारी समर्थन मिल रहा है क्योंकि वे जनता की समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करने की प्रतिबद्धता रखते हैं।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। शिल्पी तिवारी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा पार्षद है लेकिन जनता के लिए कोई काम भी नहीं कर रहे हैं, जिससे लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि सत्ता पक्ष निष्पक्ष चुनाव होने देगा या नहीं। हालांकि, कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में डटी है और महेत राम सिंगरौल को जिताने के लिए जनता का समर्थन तेजी से बढ़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई