Municipal body elections: महापौर की भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, बसपा प्रत्याशी ने लगाई याचिका

Municipal body elections (बिलासपुर) : बिलासपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी की ओबीसी जाति का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। बसपा प्रत्याशी आकाश मौर्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर शीघ्र सुनवाई की मांग की है। आरोप है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आरओ ने उनके जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की कॉपी देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।बसपा प्रत्याशी आकाश मौर्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र की वैधता पर सवाल उठाया है।
उनका आरोप है कि नामांकन की जांच के दौरान उन्होंने आरओ से जरूरी दस्तावेजों की कॉपी मांगी थी, लेकिन उन्हें देने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला कदम बताया है।इस विवाद में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आरओ के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। अब यह मामला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है और सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या पूजा विधानी की उम्मीदवारी पर कोई असर पड़ेगा भी या नहीं।





