मुंगेली: बरेला नगर पंचायत में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, 9 लोगों को नोटिस

मुंगेली जिले में हाल ही में बनी नवीन नगर पंचायत बरेला में अवैध प्लाटिंग का मामला तेजी से सामने आ रहा है। नगर पंचायत बनने के बाद कुछ भूमाफिया जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री और बिना अनुमति के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग और नगरीय प्रशासन ने 9 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही बिना भवन अनुज्ञा के चल रहे निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है।

एसडीएम मुंगेली ने अवैध रूप से हो रही जमीन की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिन लोगों ने पहले से बिना अनुमति के निर्माण किया है, उनसे अर्थदंड (जुर्माना) वसूला जा रहा है।

हालांकि, नोटिस जारी होने के बाद भी अभी तक किसी भी व्यक्ति की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि एक और नोटिस जारी किया जाएगा और इसके बाद एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की यह सख्ती बता रही है कि अब अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button