राणकपुर महातीर्थ में MP बृजमोहन अग्रवाल ने किए दिव्य दर्शन, जैन कला और आस्था की भव्यता ने किया मंत्रमुग्ध

रायपुर/राजस्थान। राजस्थान प्रवास पर गए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को चतुर्मुख जिनप्रासाद श्री राणकपुर महातीर्थ में दर्शन कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। उन्होंने बताया कि यह स्थान भक्ति और अद्भुत शिल्पकला का ऐसा संगम है, जहाँ पहुँचते ही मन श्रद्धा से भर उठता है।

महातीर्थ पहुंचने पर प्रबंध समिति ने सांसद अग्रवाल का स्नेहपूर्ण स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें मंदिर के इतिहास, निर्माणकला और आध्यात्मिक परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसे उन्होंने बेहद प्रेरणादायक बताया।

अरावली पर्वतों की गोद में बसे इस महातीर्थ में सांसद अग्रवाल ने प्रभु आदिनाथ के चतुर्मुख स्वरूप के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि चारों दिशाओं से दर्शन कराती विशाल प्रतिमाएँ, चौरासी देवकुलिकाएँ, 40 फीट ऊँचे मेघनाद मंडप, सूक्ष्म नक्काशी और भव्य तोरण—सब कुछ मन को आकृष्ट कर लेने वाला है।

1,444 अनोखे स्तंभों से बना यह मंदिर भारतीय विरासत की अद्भुत मिसाल है। अग्रवाल ने कहा कि हर स्तंभ जैसे अपनी अलग कहानी कहता है और यह मंदिर केवल स्थापत्य कला का नमूना नहीं, बल्कि आत्मा को निर्मल करने वाला आध्यात्मिक प्रकाश-स्तंभ भी है।

उन्होंने मंत्री धरणाशाह की भक्ति और शिल्पियों की कारीगरी की सराहना करते हुए कहा कि लगभग पचास वर्षों तक निर्मित यह “त्रैलोक्य दीपक प्रसाद” नाम को पूरी तरह सार्थक करता है।

अंत में उन्होंने प्रभु आदिनाथ से सभी के जीवन में शांति, करुणा और सद्बुद्धि की कामना की और कहा कि राणकपुर महातीर्थ की यह पवित्र भूमि हर बार नई ऊर्जा प्रदान करती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई