माँ-बेटा की जोड़ी ने रचा बड़ा खेल, 17 महिलाओं को बनाया ठगी का शिकार

17 ग्रामीण महिलाओं से ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। धोखे से विभिन्न बैंकों का लोन स्वीकृत कराकर रू. 13,14,000 /- (तेरह लाख चौदह हजार रू.) ठगी करने के मामले में फरार माॅं-बेटा को गिरफ्तार किया गया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरीकछार का मामला है। प्रकरण के अन्य 02 आरोपी फरार है।

थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम की महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह खेती, मजदूरी का कार्य करती है। वर्ष 2022 में इसके पूर्व परिचित पास के गांव के रहने वाले सुलोचनी सोनी, विनोद सोनी एवं अन्य के द्वारा इसके घर में आकर घर बनाने एवं शादी कराने के नाम से धोखे से चेतन बैंक का लोन फाॅर्म भरवाकर एवं फिंगर प्रिंट लेकर कुल 60,000 रू. की ठगी किया गया है। इसी प्रकार इसके आलावा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम की अन्य 16 महिलाओं से अलग-अलग समय में जाकर विभिन्न बैंक जैसे- प्रगति बैंक, सूर्योदय बैंक, वेलस्टर बैंक, फिजन बैंक, बंधन बैंक का धोखे से लोन फाॅर्म भरवाकर उनका फिंगर प्रिंट लेकर उनसे कुल रू. 13,14,000 /- (तेरह लाख चौदह हजार रू.) करने की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद उक्त प्रकरण के आरोपीगण गांव छोड़कर फरार हो गये थे, पतासाजी की जा रही थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button