Monument Unveiling: रेल कर्मयोगियों को समर्पित ‘अभ्युदय स्मारक’ का अनावरण….

वेस्ट मटेरियल से विकास का संदेशअभ्युदय स्मारक का अनावरण

रेलवे जोन मुख्यालय में एक प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, (Monument Unveiling) जब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने “अभ्युदय स्मारक” का भव्य अनावरण किया। यह स्मारक उन सभी रेल कर्मयोगियों को समर्पित है, जिनके अथक परिश्रम, समर्पण और निष्ठा से देश में यात्रियों और माल का सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध परिवहन संभव हो पाता है। इस अवसर पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि अभ्युदय स्मारक कर्तव्यनिष्ठा, सामूहिक संकल्प और निरंतर परिश्रम का सशक्त प्रतीक है।

वेस्ट मटेरियल से विकास का संदेशअभ्युदय स्मारक का अनावरण…. (Monument Unveiling)

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि इस स्मारक का निर्माण वैगन रिपेयर शॉप रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल के रेल कर्मयोगियों द्वारा वेस्ट मटेरियल के रचनात्मक और नवोन्मेषी उपयोग से किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति रेलवे की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।स्मारक के केंद्र में बनी ट्रेन आधुनिक, सुरक्षित और तेज परिवहन व्यवस्था का प्रतीक है। आगे लगी गोलाकार स्टील प्लेटें मजबूती और औद्योगिक शक्ति को दर्शाती हैं, जबकि पृष्ठभूमि में दिखाया गया कोयला ऊर्जा और विकास का संकेत देता है। स्मारक के शिखर पर विराजमान बाज यह संदेश देता है कि जब संकल्प मजबूत हो, तो प्रगति की उड़ान के लिए आकाश भी सीमा नहीं होता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई