Monkey Attack:मेडिकल कॉलेज में बंदरों का आतंक, हमले में 7 लोग घायल – दहशत में मरीज और स्टाफ!

Monkey Attack: रायगढ़:मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग महाविद्यालय में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर पहाड़ से नीचे उतरकर कॉलेज परिसर में उत्पात मचा रहे हैं। खासतौर पर नर्सिंग छात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक 6 से 7 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं, जिससे छात्र-छात्राएं और कॉलेज का स्टाफ दहशत में हैं।

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गजमार पहाड़ के नीचे स्थित है। खाने की तलाश में बंदर पहाड़ से नीचे उतरकर मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग महाविद्यालय में आ जाते हैं। जब वे किसी के हाथ में सामान देखते हैं तो झपट्टा मारकर छीनने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कई लोग हमले का शिकार हो चुके हैं।

छात्राओं में दहशत, कॉलेज परिसर में आने से डर

नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं परिसर में बंदरों की वजह से आने-जाने से डरने लगी हैं। बंदर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे छात्राएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कॉलेज के अंदर और आसपास बंदरों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ की परेशानी बढ़ गई है।

सुरक्षा के उपाय भी हुए फेल

कॉलेज प्रशासन ने बंदरों को रोकने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सब बेअसर साबित हुए। नर्सिंग महाविद्यालय की छत से बंदर कक्षाओं के अंदर घुस जाते थे, जिसके कारण छत को बंद करना पड़ा। महाविद्यालय के पीछे सुरक्षा के लिए कांटा तार भी लगाया गया था, लेकिन बंदरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग छात्राओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई