कांग्रेस आलाकमान ने मोहन मरकाम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष ने संगठन सृजन अभियान के तहत कई राज्यों में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के चयन के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कुछ दिन पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा की सहमति और झारखंड कांग्रेस प्रभारी राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह नियुक्ति हुई थी। इसी क्रम में झारखंड में मेहुल प्रसाद को रांची महानगर का मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता, जबकि सुरेश कुमार सिंह को रांची ग्रामीण का मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता बनाया गया है।
मोहन मरकाम की इस नई जिम्मेदारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।





