21 सितंबर को रायपुर में होगी मोदी मैराथन, युवाओं से सीधे जुड़ेंगे पीएम

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 21 सितंबर को देशभर के 75 शहरों में मोदी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर में होगा।
मैराथन के बाद पीएम मोदी देशभर के करीब 6 लाख युवाओं से वर्चुअली जुड़कर उनसे सीधा संवाद करेंगे। यह आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
भाजपा हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन को “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाती है। इस दौरान साफ-सफाई और अन्य सेवा कार्य किए जाते हैं।
मैराथन में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और नेता भी हिस्सा ले सकते हैं। पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील बंसल कर रहे हैं। पार्टी ने इस आयोजन में 8 से 10 हजार युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है।





