शालीमार यार्ड के आधुनिकीकरण का काम शुरू, 14 दिनों तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में शालीमार यार्ड के आधुनिकीकरण का काम 12 नवंबर से शुरू हो गया है। इस वजह से बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार थम जाएगी। 14 दिनों तक छह ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते से ही लौटेंगी। यह काम 23 नवंबर तक चलेगा।
इसके साथ ही बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने का काम भी जारी है। चांपा–खरसिया सेक्शन के सारागांव स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए 13 नवंबर से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होगा। इसके चलते बिलासपुर–रायगढ़ के बीच चलने वाली मेमू लोकल ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
18029 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस : 13 से 23 नवंबर तक
18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस : 13 से 21 नवंबर तक
12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस : 12, 13 और 19 नवंबर को
12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस : 14, 15 और 21 नवंबर को
68738 / 68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर : 14 से 17 नवंबर तक
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर : 13 से 16 नवंबर तक
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर : 14 से 17 नवंबर तक
बीच रास्ते से लौटने वाली ट्रेनें
12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस : 18 नवंबर को सांतरा–गाछी स्टेशन पर समाप्त होगी
12102 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस : 20 नवंबर को सांतरा–गाछी से ही रवाना होगी
12905 पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस : 19 नवंबर को सांतरा–गाछी तक चलेगी
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर : 14 से 17 नवंबर तक बिलासपुर में समाप्त होगी
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर : 14 से 17 नवंबर तक बिलासपुर से शुरू होगी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाएं।





