मिशन स्कूल परिसर बना वीआईपी मतदान केंद्र, कई सरकारी अधिकारीयों ने इस केंद्र में किया मतदान

बिलासपुर। बृहस्पति बाजार के पास स्थित मिशन स्कूल वीआईपी मतदान केंद्र बना रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक यहां कलेक्टर एसपी निगम आयुक्त एसडीम सहित अन्य वीआईपी’एस आकर अपने मताधिकार का उपयोग करते रहे। इस मतदान केंद्र को दूसरे मतदान केंद्रों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सजाया गया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता बाहर सभी का स्वागत करते रहे,अंदर में मतदाता जाकर वोट डालते रहे। बाहर निकले अधिकारियों ने मतदान को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि जिले के सभी 7 निकाय क्षेत्रों में पर्याप्त बल लगाया गया है। 130 संवेदनशील केंद्र हैं जहां दूसरे जगह से ज्यादा बल लगाकर स्थिति पर नजर रखने कहा गया है। उन्होंने बताया कि कहीं-कहीं छोटी-मोटी बहस या नोंकझोंक की ही खबरें आ रही है बाकी जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।





