Missing Student Found: कोनी पुलिस ने गुमशुदा छात्र के लोकेशन ट्रेस कर तलाश में हासिल की बड़ी सफलता
Missing Student Found: राहुल यादव सुरक्षित, भाई से फोन पर संपर्क में आने से बढ़ी उम्मीद

थाना कोनी क्षेत्र के के ggv के छात्र राहुल यादव की तलाश में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। (Missing Student Found) राहुल को 18 दिसंबर को बिलासपुर रेलवे जंक्शन के टिकट काउंटर में टिकट लेते और प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर देखा गया, जहां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस खड़ी थी, जिससे उसके ट्रेन से यात्रा करने की पुष्टि हुई है।
राहुल यादव सुरक्षित, (Missing Student Found)
खोज के दौरान आज राहुल ने अपने मोबाइल से भाई चंद्रभान यादव को कॉल कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी और बताया कि वह बिना बताए बाहर आया था, साथ ही मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र में पाई गई है। पुलिस हर संभव पहलू पर जांच और तलाश जारी रखे हुए है। इस संपर्क के बाद गुमशुदा छात्र के सुरक्षित होने की पुष्टि ने परिवार और पुलिस दोनों को राहत दी है तथा कोनी पुलिस की सतत कोशिशों से मामले में बड़ी कामयाबी मिली है





