मंत्रालय कर्मचारी संघ चुनाव: अध्यक्ष समेत 7 पदों पर मतदान शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। अध्यक्ष समेत कुल 7 पदों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें चार पैनलों से 27 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इस बार मौजूदा अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत और सचिव कांती सूर्यवंशी भी अध्यक्ष पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में कुल 772 कर्मचारी सदस्य वोट डाल रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

सुबह से ही मंत्रालय परिसर में चुनावी हलचल और गहमागहमी बनी हुई है। वोट डाल चुके सदस्य अपने साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई