संगीत साधक वेदमणि सिंह ठाकुर के निधन पर मंत्री ओपी चौधरी ने जताया शोक

रायगढ़। रायगढ़ के प्रसिद्ध संगीत साधक वेदमणि सिंह ठाकुर जी का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी ने वेदमणि सिंह ठाकुर जी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा, “रायगढ़ निवासी 97 वर्षीय संगीत साधक वेदमणि सिंह ठाकुर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपनी कला साधना के माध्यम से रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी का गौरव दिलाया।”
मंत्री चौधरी ने आगे लिखा, “उनका जाना कला और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।”
वेदमणि सिंह ठाकुर जी ने जीवन भर संगीत को समर्पित किया और रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से संगीत जगत ने एक महान साधक को खो दिया है।





