Minister Laxmi Rajwade trolled : धान की रोपाई करती दिखीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Minister Laxmi Rajwade trolled : धान रोपाई करती मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की तस्वीरें वायरल, समर्थकों ने सराहा, विरोधियों ने बताया सस्ती लोकप्रियता का प्रयास

रायपुर। Minister Laxmi Rajwade trolled : छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनका खेत में धान रोपते हुए नजर आना। ग्रामीण वेशभूषा में मंत्री राजवाड़े की खेत में काम करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उन्होंने खुद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया और एक भावुक छत्तीसगढ़ी संदेश भी लिखा।

मंत्री ने लिखा, “आज जम्मो काम-काज के भीड़-भाड़ ले समय निकाल के अपन खेत पहुंचे रहेंव। रोपा बर धान के थहरा उखाड़त बेरा, बड़ दिन बाद माटी के ओ सुगंध ला ले पायेंव…।” उन्होंने मिट्टी, खेती और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अपनी अस्मिता बताया और कहा कि धान सिर्फ फसल नहीं, बल्कि संस्कार और धरोहर है, जिसे सहेजना सबकी जिम्मेदारी है।Minister Laxmi Rajwade trolled

उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जहां उनके समर्थकों ने इस पहल को “माटी से जुड़ाव” और “सादगी” करार दिया, वहीं विरोधियों ने इसे “सस्ती लोकप्रियता” का हथकंडा बताया।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शिव डहरिया ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता खेती-किसानी की नई परंपरा शुरू कर रहे हैं, जो सिर्फ प्रचार पाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “मैं भी बचपन से खेती कर रहा हूं, लेकिन ऐसा प्रदर्शन आज तक नहीं देखा।”

यूजर्स ने तस्वीरों में मंत्री के कुर्सी में बैठकर धान रोपने के अंदाज को लेकर भी ट्रोल किया। कई लोगों ने कहा कि यह दिखावा है, जबकि अन्य ने कहा कि मंत्री अगर अपने क्षेत्र की मिट्टी से जुड़ रही हैं तो इसमें बुराई क्या है।Minister Laxmi Rajwade trolled

कुछ यूजर्स ने इसे “इलेक्शन मूव” कहा तो कुछ ने “धरती से जुड़ी नेता” कहकर तारीफ भी की। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लक्ष्मी राजवाड़े इस तरह सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी वे चुनाव के दौरान दोना-पत्तल सिलती, सब्जी बनाती या ग्रामीण शादी समारोहों में आम लोगों की तरह काम करती दिख चुकी हैं।Minister Laxmi Rajwade trolled

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई