Memorandum To The Collector: धान खरीदी में देरी से नाराज़ किसान, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने भी किसानों के समर्थन में प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

बिलासपुर में धान खरीदी को लेकर किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। (Memorandum To The Collector) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने खरीदी केंद्रों में तय लिमिट और समय पर धान नहीं उठाए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना है कि टोकन कटने के बावजूद समितियों में उनका धान नहीं खरीदा जा रहा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भी किसानों के समर्थन में प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं…..
टोकन कटने के बाद भी धान की खरीदी नहीं हो पा रही है।
छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम समितियों के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्रों की कार्यप्रणाली से वे बेहद परेशान हैं। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्या और भी गंभीर बताई जा रही है। टोकन कटने के बाद भी धान की खरीदी नहीं हो पा रही है।
किसान सुबह से शाम तक समिति परिसर में इंतजार करते रहते हैं, लेकिन शाम को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि आज की लिमिट पूरी हो चुकी है। मजबूरन किसानों को अगले दिन फिर आने को कहा जाता है। इससे न सिर्फ किसानों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उन्हें अपने अन्य जरूरी काम
भी छोड़ने पड़ रहे हैं…..
किसान रात-रात भर मंडी के बाहर खड़े रहने को मजबूर, (Memorandum To The Collector)
किसानों ने मांग की है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समितियों में धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए और टोकन के आधार पर शीघ्र खरीदी सुनिश्चित की जाए। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों से किए गए वादों के विपरीत लिमिट तय कर दी है, जिससे किसान रात-रात भर मंडी के बाहर खड़े रहने को मजबूर हैं। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केसरवानी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी साथ ही किसानों के बचत धानो को विधायक और मंत्रियों के यह रखने जैसा कदम उठाएंगे……





