Memorandum: सड़क निर्माण मुआवजा में लाखों की हेराफेरी का आरोप

किसान से अंगूठा लगवाकर 40 से अधिक चेक की राशि हड़पने की शिकायत

कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत (Memorandum) ग्राम पंचायत सोढ़ा (छतौना) में सड़क निर्माण कार्य के दौरान किसान जल सिंह बैगा की जमीन अधिग्रहित हुई थी, जिसके एवज में शासन द्वारा 40 से अधिक चेक जारी किए गए थे। आरोप है कि ग्राम निवासी राम सिंह गोड़ और बिलासपुर के पप्पू कुर्मी ने जल सिंह को गुमराह कर चेक पर अंगूठा लगवाकर लाखों रुपये की राशि हड़प ली।

सड़क निर्माण मुआवजा में लाखों की हेराफेरी का आरोप, (Memorandum)

बताया गया कि शुरुआत में 30 हजार रुपये देकर बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन शेष राशि नहीं दी गई। जल सिंह अशिक्षित और सीधा-सादा होने के कारण कथित आरोपियों ने उसका पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक दस्तावेज और मोबाइल सिम अपने पास रख लिए। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले की शिकायत आजाद युवा संगठन ने जिला प्रशासन से कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई