MAUSAM: राजधानी में मौसम बदलेगा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

दिल्ली। देश के अधिकतर राज्यों में क्लाइमेंट चेंज के चलते सर्दी का असर कम होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी बढ़ जाएगी।
दिल्ली NCR में मौसम में बदलाव होने जा रहा है। आने वाले दिनों में दिन के समय तापमान बढ़ने के साथ तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में 10 और 11 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
इन राज्यों में ये स्थिति
दिल्ली NCR: दिल्ली में फरवरी में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। 9 और 10 फरवरी को तापमान 26 डिग्री से ऊपर बढ़ गया।
उत्तर प्रदेश: यहां मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण शुष्क मौसम रहेगा। आगामी 5 दिनों में कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।
राजस्थान, बिहार, और एमपी: इन राज्यों में भी तापमान बढ़ रहा है।
बारिश के अनुमान वाले क्षेत्र
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में 10 से 13 फरवरी तक बारिश की संभावना है। बिहार में सुबह और शाम हल्की ठंड जारी रहेगी, और पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव हो सकता है। तराई क्षेत्रों में घना कोहरा हो सकता है, जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी।





