MAUSAM: मध्य प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान में लू का अलर्ट

दिल्ली। राजस्थान में सोमवार को बाड़मेर का तापमान 41°C को पार कर गया। मार्च महीने में ही राज्य के कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर समेत कई जिलों में जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद राजस्थान में मौसम में बदलाव हो सकता है। 27 मार्च तक तेज हवाएं चलने और आंशिक बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 39°C के पार रहा। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई है, खासकर इंदौर और उज्जैन संभाग में।

केरल और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ओडिशा में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से राहत मिलेगी। हरियाणा में पारा 38°C तक पहुंच गया है, और प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के कारण ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई