MAUSAM: उत्तर भारत में गर्मी से राहत, बिहार-छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होगा और गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी।

इस समय दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर है। लेकिन दो मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आने वाला है, जिससे अगले हफ्ते तक तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जाएगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी 2 से 4 मई के बीच बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में रेड अलर्ट

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इस समय काल बैसाखी (अचानक आने वाली तेज आंधी-बारिश) का असर है। इन राज्यों में ओले गिरने और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। ओडिशा में भी गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अब पश्चिम से गर्म हवा और पूर्व से आ रही नमी एक-दूसरे को टकराएंगी, जिससे कई जगहों पर बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई