MAUSAM: 10 राज्यों में कोहरा, राजस्थान में बारिश, MP में तापमान 32° के पार

दिल्ली। मौसम विभाग ने रविवार को देश के 14 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में हल्के बादल छाए रहने से धूप कम रही, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से राज्य में हल्की बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में अब सुबह और रात के समय ठंड का असर रहेगा, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ेगा। फरवरी के पहले दिन मंडला, मलाजखंड, खंडवा और खरगोन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले पांच दिनों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
इन राज्यों में ऐसी स्थिति
☀️ मध्य प्रदेश में दिन गर्म:
- सुबह-रात ठंड, लेकिन दिन में चुभती धूप।
- मंडला, मलाजखंड, खंडवा, खरगोन में तापमान 32° के पार।
- 3 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में बादल छाने की संभावना।
🌨️ जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में बर्फबारी:
- पहाड़ी इलाकों में अगले 5 दिन तक बर्फबारी और बारिश की संभावना।
🌫️ हरियाणा में कोहरा व ठंड जारी
- सिरसा, पलवल, जींद, रेवाड़ी, नारनौल में धुंध।
- रानियां में विजिबिलिटी 80-100 मीटर।
⚠️ पंजाब में कोहरे का अलर्ट:
- जनवरी में सामान्य से 60% कम बारिश।
- सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
🌡️ छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ी:
- रायपुर में दिन का तापमान 5 डिग्री बढ़ा।
- अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री और बढ़ेगा।






