राजस्थान समेत पांच राज्यों में धूल भरी आंधी, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट

 दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मार्च को राजस्थान समेत पांच राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। यह आंधी 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और इससे पारा 3°-5° तक घट सकता है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बिहार में 52 साल बाद मार्च में पारा 41 डिग्री के पार गया, जबकि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और मुंगेली में भी तापमान 41 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। दिल्ली में बढ़ते तापमान का असर यमुना नदी के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। नदी में कई जगह दरारें पड़ गई हैं।

हीटवेव का अलर्ट

ओडिशा में अगले 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ सकती है। दिल्ली के चिड़ियाघरों में 1 अप्रैल से जानवरों को ठंडक देने के लिए कूलर और स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। जानवरों के लिए फलों के आइस क्यूब भी दिए जाएंगे। राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, और अन्य राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ने का अनुमान है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
वेज के नाम पर धोखा! ये 6 फूड आइटम असल में शाकाहारी नहीं हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए
वेज के नाम पर धोखा! ये 6 फूड आइटम असल में शाकाहारी नहीं हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिन्हें सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए