मरवाही में सहकारिता रजत महोत्सव मनाया गया, किसानों को मिला एटीएम कार्ड और स्वास्थ्य जांच की सुविधा

मरवाही। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा धान उपार्जन केंद्र मरवाही में सहकारिता रजत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता प्रेरणा ध्वज फहराकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान ग्रामीणों और किसानों को ‘सहकार से समृद्धि’ की सोच, सहकारिता के मूल सिद्धांतों और प्रेरणा ध्वज के रंगों का महत्व सरल भाषा में समझाया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही लेनदेन को आसान बनाने और नकद निकासी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माइक्रो एटीएम की जानकारी दी गई और किसानों को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के एटीएम कार्ड वितरित किए गए।

सहकारिता विस्तार अधिकारी मोहम्मद इरशाद सिद्दीकी ने सहकारिता आंदोलन, इसके गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष, सहकारिता उद्योग समिति की अध्यक्ष श्रीमती सविता भानू, सहायक पंजीयक सहकारिता एस.आर. नायक और केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल विनय साहू भी उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई