मनेंद्रगढ़: खेल रही 6 साल की बच्ची का युवक ने किया अपहरण, कंधे पर बैठाकर ले गया, पुलिस तलाश में जुटी

मनेंद्रगढ़। शहर से सटे चैनपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल की मासूम बच्ची को एक युवक घर के बाहर से अगवा कर ले गया। बताया जा रहा है कि बच्ची शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच खुले मैदान में खेल रही थी, तभी एक युवक आया और उसे कंधे पर बैठाकर वहां से चला गया।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक बच्ची को कंधे पर उठाकर ले जा रहा है। यही नहीं, वह अपनी साइकिल वहीं छोड़ गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और लालपुर व चैनपुर इलाके में युवक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार दूसरे जिले से आकर मनेंद्रगढ़ में मजदूरी का काम करता है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए और बच्ची को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई