तलवार लेकर घर में घुसा युवक, देवी-देवताओं की तस्वीरें फेंकी, विरोध करने पर परिवार से मारपीट – पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर के तिफरा इलाके में रविवार तड़के एक युवक ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले का रहने वाला फरीद खान सुबह करीब 3:45 बजे तलवार लेकर एक घर में जबरन घुस गया।

घर में घुसते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और पूजा स्थल में रखी देवी-देवताओं की तस्वीरों को फेंक दिया। जब घर का बेटा श्री तिवारी बाहर आया तो फरीद ने उसे और उसकी बहन को तलवार दिखाकर डराया और फिर घर में तोड़फोड़ करने लगा।

आरोपी ने परिवार को धमकी दी कि अगर घर में रहना है तो हर महीने पैसे देने होंगे। विरोध करने पर उसने बेटे पर तलवार से हमला करने की कोशिश की और पति के साथ भी मारपीट की।

पीड़िता ने बताया कि फरीद पहले भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है और मोहल्ले में डर का माहौल बना रहा है।

शिकायत मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button