हड़ताल पर बैठे महिला-पुरुष शिक्षक कराएंगे सामूहिक मुंडन, अपनी मांगों को लेकर दे रहे धरना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएड सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। पिछले एक हफ्ते से बीएड सहायक शिक्षक तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगे अब तक पूरी नहीं की गई है। वहीं आज महिला-पुरुष शिक्षक सामूहिक रूप से मुंडन प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि, बीएड सहायक शिक्षक काफी समय से अपनी सेवा सुरक्षित रखने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। शुक्रवार को बीएड सहायक शिक्षक महिला-पुरुष ने मिलकर सामूहिक मुंडन कराने का फैसला लिया और दोपहर तक इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पुरुषों के साथ 25 से ज्यादा सहायक शिक्षिकाएं अपना मुंडन करा रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button