पेंड्रा में बड़ा रेल हादसा टला, 9 लोग गिरफ्तार – रेलवे कर्मचारी निलंबित

पेंड्रा। पेंड्रा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, रेलवे ट्रैक पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था और ट्रैक पर जैक लगा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार से हमसफर एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन का इंजन जैक से टकरा गया।
हालांकि, समय रहते स्थिति संभाल ली गई और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद लापरवाही के आरोप में रेलवे कर्मचारी जवाहरलाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।





