गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला पंचायत ने संविदा भर्ती की पात्र-अपात्र सूची जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत कार्यालय ने जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना के तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 10 विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्राप्त करने के बाद पात्र और अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची अब जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ पर देखी जा सकती है।

जिला स्तरीय चयन समिति ने सभी प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने के बाद यह सूची तैयार की है। इस संबंध में उम्मीदवार 30 सितंबर तक कार्यालयीन समय में शाम 5:30 बजे तक किसी भी दावा या आपत्ति को प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापित पदों में शामिल हैं:

लेखापाल/सहायक वर्ग-दो: 1 पद

शीघ्रलेखक: 1 पद

सहायक वर्ग-तीन: 4 पद

वाहन चालक: 1 पद

भृत्य: 2 पद

चौकीदार: 1 पद

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द अपनी पात्रता और आपत्ति की स्थिति वेबसाइट पर जांच लें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई