मुंगेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 45 पुलिसकर्मियों के तबादले

मुंगेली। जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसपी भोजराम पटेल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने 45 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत निरीक्षक प्रसाद सिन्हा को मुंगेली साइबर सेल का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सात उप निरीक्षकों सहित अन्य पुलिसकर्मियों के भी तबादले किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य पुलिसिंग में कसावट लाना और जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। नए पदस्थापना आदेशों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी है।





