देशभर में ईडी की बड़ी कार्रवाई: प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फर्जी एडमिशन और रिश्वतखोरी नेटवर्क पर छापे

रायपुर। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फर्जी एडमिशन, रिश्वतखोरी और भारी अनियमितताओं से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह देशभर में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में की गई, जिसके बाद मेडिकल शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 15 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इनमें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, शिक्षा संस्थान, आरोपियों के घर और कुछ कथित दलालों के ठिकाने शामिल हैं।

मामला मेडिकल कॉलेजों में पैसे लेकर एडमिशन दिलाने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सीटों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि निजी मेडिकल कॉलेजों के संचालक और दलाल मिलकर छात्रों से करोड़ों रुपये लेकर सीटें बेच रहे थे। इसी नेटवर्क पर ईडी ने शिकंजा कसा है।

इससे पहले CBI भी इस मामले में छापेमारी कर चुकी है। CBI की जांच के बाद अब ईडी आर्थिक लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में भी सुबह से कई ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि किन-किन जगहों पर सर्च हुई। लेकिन सूत्रों के अनुसार, मेडिकल एडमिशन से जुड़े कई नाम लंबे समय से एजेंसी की निगरानी में थे।

ईडी को शुरुआती जांच में बैंक लेन-देन, डिजिटल पेमेंट रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप चैट, ई-मेल और फर्जी एडमिशन से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। एजेंसी को शक है कि यह अवैध कारोबार कई सालों से चल रहा है और कई राज्यों में फैला हुआ है।

ईडी की यह जांच आगे और बढ़ सकती है, क्योंकि कई संबंधित लोगों से पूछताछ अभी बाकी है। इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर अब और सख्त निगरानी रखी जाएगी।

जांच जारी है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई