ED RAID: रहेजा, मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर अलसुबह पहुंचे अफसर, जांच जारी…

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। ED  की टीम ने राजधानी और बिलासपुर के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम सुबह से ही कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंचकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और ऑफिस में छापा मारा। टीम सुबह से ही रहेजा के ठिकानों पर मौजूद है और दस्तावेज, फाइलों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। ईडी की टीम का कहना है कि पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है। वहीं, जांच के सिलसिले में आसपास के इलाके में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

कोयला कारोबारी के यहां रेड

दूसरी ओर, न्यायधानी बिलासपुर में भी ईडी की कार्रवाई जारी है। टीम ने बिलासपुर के मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा। सुबह-सुबह दो गाड़ियों में आई ईडी की टीम क्रांति नगर पहुंची और वहां भी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। दोनों जगहों पर टीम पूरे रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। यह कार्रवाई कस्टम मिलिंग-कोयला कारोबार से जोड़कर बताई जा रही है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ईडी की यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर हो रही है और किसी भी संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ी को उजागर करने पर केंद्रित है। रायपुर और बिलासपुर में दोनों ही छापों के दौरान टीम ने कारोबारियों से पूछताछ भी की। ED के अफसर कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रहे है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई