रायपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्य फार्म हाउस से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। यह कार्रवाई रविवार को सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. शांगिता और कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रलय सोना पिता मोहन सोना को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2 बोतल डबल ब्लैक लेबल, 3 बोतल ब्लैक लेबल, 4 बोतल वोडका और 12 कैन बीयर जब्त की गई। कुल मिलाकर लगभग 14 ब्लाक लीटर मदिरा मिली है, जिसकी कीमत करीब 36,320 रुपये बताई जा रही है।
इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक ज्योति शर्मा, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र दुबे, आरक्षक योगेश्वर तिवारी, आरक्षक योगेन्द्र पाण्डेय और आरक्षक बृजेश कुमार की टीम शामिल रही।
अधिकारियों का कहना है कि रायपुर जिले में अवैध शराब के धंधे और तस्करी पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। आगे भी इसी तरह की सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।





