सूने मकान में बड़ी सेंधमारी, 10 लाख से ज्यादा की चोरी की आशंका!

सरकंडा थाना क्षेत्र
चारधाम यात्रा पर गए एक परिवार के घर उस वक्त चोरों ने धावा बोल दिया, जब पूरा घर सूना पड़ा था। यह घटना महावीर सिटी कॉलोनी स्थित B-54 मकान की है, जहां देर रात 5 से 6 नकाबपोश चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लाखों की चोरी को अंजाम दे गए।
कैसे हुई वारदात:
चोरों ने मकान की खिड़की को तोड़कर भीतर प्रवेश किया।
घर में रखे अलमारियों और सामान को पूरी तरह से खंगाला गया।
पीड़ित परिवार के अनुसार, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी मिलाकर 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है।
CCTV में कैद हुई वारदात:
चोरी की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई:
सरकंडा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





