छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का तबादला!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने अभी-अभी बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया है। यह प्रभार अभी अंबलगन पी के पास था। अंबलगन पी से जीएडी विभाग लेकर उन्हें सिकरेट्री फूड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अंबलगन के पास जीएडी और धर्मस्व के अलावा बाकी प्रभार यथावत रहेंगे।

IMG 20241008 WA0024

इसी तरह सिकरेट्री रैंक के आईएएस टीपी वर्मा को सचिव राजस्व बोर्ड सदस्य राजस्व बोर्ड पर पदस्थ करते हुए सरकार ने अध्यक्ष राजस्व बोर्ड का प्रभार सौंपा है।

केडी कुंजाम वेयरहाउसिंग के प्रभार से मुक्त होंगे। वेयर हाउसिंग बोर्ड के एमडी का प्रभार अब जीतेंद्र शुक्ला को दिया गया है। जीतेंद्र के पास खाद्य विभाग बना रहेगा।

IMG 20241008 WA0023

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button