छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। राज्य में 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी किया गया है। तबादलों के तहत कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके वर्तमान पद से हटाकर अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। तबादले के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।








