बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 22 नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। खबरों के अनुसार, बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीं, कांकेर-नारायणपुर सरहदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान में शामिल जवानों के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की है। हालांकि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में डीआरजी के एक जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस सफलता पर ट्वीट कर जवानों की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ ‘रुथलेस अप्रोच’ के साथ आगे बढ़ रही है। समर्पण और समावेशन की सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले साल 31 मार्च से पहले देश को नक्सलमुक्त करना है। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई