घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तांबा तार चोरों को दबोचा 

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। असरफ अंसारी (24 वर्ष, निवासी ग्राम पीपरा मदन गोपाल, तह. देवरिया, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) ने घरघोड़ा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनांक 16.10.2024 को 2:40 बजे नवापारा टेण्डा स्टोर से किसी अज्ञात चोर ने 20 मीटर कैटनरी तार, जिसकी कीमत 10,000 रुपये है, चोरी कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 299/2024, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान निरीक्षक अमित तिवारी, थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा सक्रिय किये गये मुखबीरों से जानकारी ली गई और तत्काल संदेही राज कुमार राठिया, छमेश राठिया और गार्ड सुखसागर दास को हिरासत में लिया गया। बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने नवापारा टेण्डा स्थित रेलवे स्टोर रूम से तांबा तार और अन्य रेलवे सामान चोरी करने की बात कबूल की।

इस प्रकरण में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी राज कुमार राठिया से 20 मीटर तांबा तार (कीमत 2,000 रुपये), छमेश राठिया से 25 मीटर तांबा तार (कीमत 2,200 रुपये) और गार्ड सुखसागर दास से 500 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों को दोनों अपराधों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा, निरीक्षक अमित तिवारी, हेड कांस्टेबल अवध बिहारी विश्वकर्मा, कांस्टेबल हरीश पटेल, प्रहलाद भगत और हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी: 1. राज कुमार राठिया (27 वर्ष), पिता स्व. तीजराम राठिया, निवासी नवापारा टेण्डा, थाना घरघोड़ा 2. छमेश राठिया (24 वर्ष), पिता आनंद कुमार राठिया, निवासी नवापारा टेण्डा, थाना घरघोड़ा 3. सुखसागर दास (50 वर्ष), पिता स्व. नोहर दास महंत, निवासी ग्राम चितापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button