कोंडागांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की अवैध सागौन लकड़ी जब्त

कोंडागांव: सोमवार को वन विभाग की उड़नदस्ता टीम और विशेष दल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के डीएनके कॉलोनी स्थित प्रेमनगर इलाके में छापा मारा। यहां एक घर में अवैध रूप से रखी गई कीमती सागौन लकड़ी बरामद की गई।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश पर की गई। टीम ने श्री कृष्णपद विश्वास के घर से 17 नग सागौन चिरान और एक सागौन लट्ठा जब्त किया। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी के वक्त आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, उसके खिलाफ प्राथमिक अपराध दर्ज कर लिया गया है और कोर्ट में मामला चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई