कोंडागांव में दो सॉ मिलों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों मिलें सील

कोंडागांव। वन विभाग ने जिले की दो सॉ मिलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश और संयुक्त वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में की गई।
राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल को शिकायत मिली थी कि जोगेंद्र सॉ मिल और शारदा विजय सॉ मिल बिना वैध उत्तराधिकारी के नियमों के विपरीत संचालित की जा रही हैं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद उड़नदस्ता दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों मिलों की जांच की।
जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम, 1984 की धारा 8, 9 और 10 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों सॉ मिलों को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।
वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध संचालन या नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।





