Major accident in Bhilai: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा परिवार, दो की मौत, गांव में तनाव
Major accident in Bhilai: Uncontrolled tractor ran over a family, two dead, tension in the village

Major accident in Bhilai: सोमवार रात भिलाई के बेलौदी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें घर के सामने बैठे पांच लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस घटना में एक मासूम बच्ची और एक महिला की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है जब केईसी कंपनी का ट्रैक्टर पाइप शिफ्टिंग के बाद दुर्ग लौट रहा था। चालक अभिषेक दुहान जैसे ही ग्राम मालूद के टर्निंग पॉइंट पर पहुंचा, ट्रैक्टर पर से उसका नियंत्रण हट गया। वाहन सीधे घर के सामने चौरा पर बैठे लोगों पर चढ़ गया।
हादसे का असर:
मौके पर मौत:
संतोषी निषाद (उम्र 7 वर्ष)
अस्पताल में दम तोड़ा:
सरस्वती देशमुख (उम्र 55 वर्ष)
गंभीर घायल:
राजकुमारी निषाद (30)
राही पारकर (45)
दुषांशी देशमुख (2)
गांव में भड़का गुस्सा, चालक की हुई पिटाई
हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर जमकर पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। डायल-112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्रैक्टर जलाने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा
गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे चौकी में सुरक्षित खड़ा करवा लिया। वहीं, पुलिस ने चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुआवजा और राहत राशि
हादसे के बाद कंपनी ने मृतकों के परिजनों को ₹2.5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी ली गई है।





