अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी पंकज सिंह गिरफ्तार..

बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी पंकज सिंह को रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अवैध शराब की तस्करी में लिप्त था, जिसका नेटवर्क कई राज्यों और देशों तक फैला हुआ था। पुलिस ने इस मामले में बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

10 फरवरी 2025 को आबकारी विभाग को सूचना मिली कि एक काले रंग की क्रेटा कार में अवैध शराब लाई जा रही है। जांच में 10 पेटी Symposiums Black Dot Finest Grain Whiskey बरामद हुई, लेकिन ड्राइवर के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि एक बड़े कंटेनर ट्रक में भी शराब भरी हुई थी, जिसे बिलासपुर में उतारने की योजना थी। छतौना क्षेत्र में जब पुलिस ने कंटेनर को रोका, तो उसमें 990 पेटी विदेशी शराब मिली।

अंतर्राज्यीय लिंक का खुलासा

मामले की छानबीन के दौरान दुबई स्थित एक कंपनी और भूटान के लिंक सामने आए। जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल थे। पुलिस ने गोवा, दिल्ली, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बैंक खातों की जांच की, जिसमें पंकज सिंह और जय प्रकाश बघेल के खातों में संदिग्ध लेन-देन मिले।

मुख्य आरोपी पंकज सिंह घटना के बाद से फरार था, लेकिन तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई