मुंगेली: ब्राउन शुगर तस्करी का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस भी बरामद

मुंगेली। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य आरोपी करन बिंद को बिहार के सासाराम से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी करन बिंद के पास से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 268/25 के अंतर्गत की गई है।

इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में लक्की उर्फ अवि पाठक और दीपक विश्वकर्मा को रामगोपाल तिवारी वार्ड, पुलपारा से 30 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग ₹1.5 लाख) के साथ पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह नशीला पदार्थ करन बिंद से खरीदते थे।

इसके बाद पुलिस की एक टीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और SDOP मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में बिहार भेजी गई। वहां से करन बिंद (उम्र 21), निवासी नया बस स्टैंड, बनरसिया, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी गिरीजाशंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी सुशील कुमार बंछोर, उनि. नंदलाल पैकरा और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

एसपी भोजराम पटेल ने इसे “ऑपरेशन बाज” और “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई