MAHAKUMBH: धर्म संसद आज, कथावाचक देवकीनंदन बोले सनात बोर्ड की स्थापना हो

प्रयागराज। महाकुंभ में आज संत और भगवद कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज द्वारा धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा का मुख्य उद्देश्य सनातन बोर्ड की स्थापना है। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने मीडिया से कहा,

“हम सभी चाहते हैं कि सनातन बोर्ड का गठन हो। हम सरकार के सामने एक प्रस्ताव रख रहे हैं। सभी धर्माचार्यों की इच्छा है कि सनातन और मंदिरों की सुरक्षा बनी रहे।

इसी उद्देश्य से यह धर्म संसद आयोजित की जा रही है।” इस कार्यक्रम में कई संत, गुरु और सनातन नेता उपस्थित होंगे, जिनमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।

देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट कर हिंदुओं से धर्म संसद में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा, “हम सरकार से सनातन बोर्ड की स्थापना की मांग कर रहे हैं। हमारे साथ यह अन्याय क्यों हो रहा है?” आगामी धर्म संसद में संतान बोर्ड के संविधान के मसौदे पर चर्चा की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई