युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 90 हजार

रायपुर। रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठने का मामला सामने आया है। प्राथिया टिकरापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक कबीर नगर में रहने वाले आरोपी युवक दीपक शर्मा ने युवती को अपने परिचितों से मिलाने का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया। इस दौरान आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया साथ ही वीडियो भी बना लिया।

जिसके बाद आरोपी युवती को वीडियो वायरत करने की धमकी देकर उससे बार-बार पैसे की मांग करने लगा। प्रार्थिया, आरोपी को 90 हजार रुपये दे चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी का दिल नहीं भरा और फिर से पैसे की मांग करने लगा, जिसके बाद परेशान होकर युवती ने कबीर नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button