Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

लोरमी की रागिनी धुर्वे ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट की गई उनकी गोंड कला

रायपुर/दिल्ली। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र की युवा गोंड कलाकार रागिनी धुर्वे ने अपनी शानदार कला से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में रागिनी की गोंड चित्रकला का चयन किया गया। खास बात यह रही कि उनकी यह कलाकृति पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सम्मानस्वरूप भेंट की गई।

रागिनी की पेंटिंग में अचानकमार टाइगर रिजर्व की सुंदरता, वहां के वन्यजीवों और जनजातीय जीवन की सांस्कृतिक झलक को बेहद आकर्षक तरीके से दिखाया गया है। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर के करीब 50 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गईं, लेकिन रागिनी की कला ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा।

अचानकमार क्षेत्र पहले ही अपनी जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के लिए मशहूर है, अब यह जनजातीय कला और संस्कृति के लिए भी पहचान बना रहा है।

रागिनी की इस उपलब्धि पर पूरे मुंगेली जिले में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रागिनी ने साबित किया है कि जंगलों और पहाड़ों के बीच पले-बढ़े कलाकार भी राष्ट्रीय मंच पर चमक सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई